बंगाल राजनीति का नया दौर: बीजेपी के पहले CM अधिकारी और मंत्रियों को कई पार्टियों के नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा आज ऐतिहासिक दिन

डिजिटल डेस्क, पटना। बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम बने सुवेंदु अधिकारी को लेकर एनडीए नेता ने बधाई और शुभकामनाएं दी। RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा बंगाल में बीजेपी सत्ता में आई है। सुवेंदु अधिकारी ने सीएम की शपथ ली है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता की अधिकारी बनाने का मन बनाया था लेकिन जो खेल हुआ, भाजपा सत्ता में आई। सुवेंदु अधिकारी के लिए चुनौती है कि वहां भेदभाव न किया जाए सबके लिए काम करना चाहिए, उनकी जिम्मेदारी है कि बंगाल में अमन-चैन हो और बंगाल की जनता, बंगाल के विकास के लिए काम करें
।केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा मैं बंगाल की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने भय, भ्रष्टाचार और हिंसा को नकार कर विकास को चुनने का काम किया है। निश्चित तौर पर अगले 5 साल बंगाल के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सुवेंदु अधिकारी को बंगाल का सीएम बनने पर दी बधाई
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अधिकारी के बंगाल मुखिया बनने पर कहा पश्चिम बंगाल के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने समाचार एजेंसी से कहा बंगालवासियों को इस बदलाव के लिए बहुत-बहुत बधाई। बंगाल में विकास का नया अध्याय शुरू करने के लिए अधिकारी और उनकी पूरी टीम को बहुत ढेर सारी शुभकामनाएं। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर मीडिया से कहा बंगाल के लिए एक नया दौर शुरू हुआ है। तमाम योजनाएं जिनका सीधा असर युवाओं के सशक्तिकरण पर पड़ता है उन योजनाओं में यहां की सरकार भाग ही नहीं ले रही थी।
Created On :   9 May 2026 4:19 PM IST












