Mamata Banerjee's X Account: अब ट्विटर पर ममता ने दिखाई 'जिद', बायो में नहीं लिखा पूर्व सीएम, बस किया ये बदलाव

अब ट्विटर पर ममता ने दिखाई जिद, बायो में नहीं लिखा पूर्व सीएम, बस किया ये बदलाव
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने भारी बहुमत से सरकार बना ली है, लेकिन इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने भारी बहुमत से सरकार बना ली है, लेकिन इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। याद दिला दें कि ममता बनर्जी ने पहले ये ऐलान किया था कि वो सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगी। जिसके बाद प. बंगाल के गवर्नर ने उनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद भी ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर बायो में पूर्व सीएम नहीं लिखा है।

क्या किया बड़ा बदलाव

आज सुबह 11 बजे तक ममता बनर्जी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके बायो में "माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल" लिखा था, लेकिन सुवेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद भी ममता बनर्जी ने अपने बायो से पूर्व सीएम नहीं लिखा। हालांकि उन्होंने "माननीय मुख्यमंत्री" हटा लिया है। इससे यह ये साफ जाहिर होता है कि उनका सख्त रुख अब भी जारी है।

माननीय मुख्यमंत्री की जगह क्या लिखा

ममता बनर्जी ने बायो में माननीय मुख्यमंत्री की जगह खुद को 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)' बताया है। इसके अलावा उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट के बायो में तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष लिखा हुआ है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

टीएमसी चीफ के अपना प्रोफाइल अपटेड नहीं करने पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद देखने को मिला है। कई यूजर्स ने एक्स और इसके मालिक एलन मस्क को टैग करते हुए मांग की थी कि ममता के बायो में परिवर्तन किया जाए। कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया था कि उनका अकाउंट सस्पेंड कर दीजिए।

राज्यपाल ने की विधानसभा भंग

पश्चिम बंगाल के चुनावी परिणाम घोषित होने के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि वह लोकभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा नहीं देंगी। ऐसे में 7 मई को राज्यपाल आर. एन. रवि ने विधानसभा भंग कर दी थी, इसके बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था।

Created On :   9 May 2026 4:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story