तमिलनाडु सियासत: विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, VCK ने TVK को बिना शर्त दिया समर्थन

विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, VCK ने  TVK को बिना शर्त दिया समर्थन
तमिलनाडु में विजय की टीवीके सरकार बनने पर सस्पेंस जारी, बीजेपी कांग्रेस ने एक दूसरे पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। VCK ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया है। इसके साथ ही, TVK को अब कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK का समर्थन मिल गया है, जिससे इनकी संख्या 119 हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है।

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के TVK को सपोर्ट देने के बाद TVK समर्थकों में खुशी की लहर है। VCK के प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन ने TVK लीडर आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर सौंप दिया है।

VCK प्रेसिडेंट थोल. थिरुमावलवन ने TVK के जनरल सेक्रेटरी - इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट - आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर दिया, जिसमें राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को अपना सपोर्ट दिया गया।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से कहा, "मैंने बहुत पहले कहा था कि INDI गठबंधन में कोई विचारधारा नहीं है। यह अवसरवादी पार्टियों का समूह है। कांग्रेस ने ऐसी पार्टी (DMK) के साथ गठबंधन किया जो देश की एकता में विश्वास नहीं रखती। अब जब DMK के साथ वे सत्ता में नहीं आ सकते इसलिए TVK के साथ जा रहे हैं। एक बार फिर साबित हो गया है कि INDI गठबंधन अवसरवादियों का समूह है।

तमिलनाडु में विजय की सरकार बनने में हो रही देरी को लेकर कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा अकेली सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते TVK राज्यपाल के पास गई लेकिन राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण नहीं दे रही। फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित किया जाता है, राज्यपाल के घर में नहीं, महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने कैसे सुबह 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। कर्नाटक में येदयुरप्पा के पास 100 विधायक भी नहीं थे फिर भी उन्हें मौका दिया गया जबकि बाद में फ्लोर टेस्ट में वे विफल हुए थे।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने तमिलनाडु में सरकार बनने के बारे में मीडिया से कहा हमने पहले ही अपना वादा कर दिया है, हम सेक्युलर ताकतों को एक होते देखना चाहते हैं। हमारा यही एकमात्र इरादा है। हम चाहते हैं कि लोकतंत्र ठीक से बहाल हो।

Created On :   9 May 2026 5:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story