बंगाल की कमान और कार्य: सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने कहा जोरासांको से गुरु को प्रणाम करके शुरु हुआ सरकारी कार्य

सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने कहा जोरासांको से गुरु को प्रणाम करके शुरु हुआ सरकारी कार्य
प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि नई सरकार रवींद्र जयंती के दिन अपना कार्यकाल शुरू करे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गुरु रवींद्रनाथ को प्रणाम करते हुए शपथ ग्रहण किया।

डिजिटल डेस्क,कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा यह दिन देश और पश्चिम बंगाल दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि नई सरकार रवींद्र जयंती के दिन अपना कार्यकाल शुरू करे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गुरु रवींद्रनाथ को प्रणाम करते हुए शपथ ग्रहण किया। मेरा सरकारी कार्य जोरासांको से गुरु को प्रणाम करके शुरु हुआ है।

अधिकारी ने कहा पश्चिम बंगाल में पांच साल में सभी वादे पूरे , किए जाएगे जो चुनावी प्रचार के दौरान पीएम मोदी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किए थे। सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास होगा। उन्होंने कहा कि वह बातें कम करेंगे और काम ज्यादा करने पर जोर देंगे। महिला सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। प्रधानमंत्री की गारंटी पूरी करेंगे। बंगाल में मंत्री बनने पर दिलीप घोष ने कहा आज बहुत बड़ा दिन है, 75 साल की तपस्या के बाद आज सरकार आई है। जनता बहुत खुश है।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा सांसद रवि किशन ने एएनआई से कहा,पहली बात को मुख्यमंत्री के पद के लिए भाजपा के कार्यकर्ता और विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से आभार गृह मंत्री अमित शाह की चाणक्य नीति और बंगाल के हिंदूओं को जो भाजपा पर विश्वास हुआ उसका परिणाम है कि सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बंगाल पूर्ण रूप से आजाद हुआ। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने न्यूज एजेंसी से कहा ये बहुत खुशी की बात है और ढेरों शुभकामनाएं हैं कि भाजपा अब बंगाल में आ गई।

Created On :   9 May 2026 5:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story