UP Politics: 'भविष्य में बेचने के लिए जेवर एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया...' सपा प्रमुख आगामी विधानसभा चुनाव जीतते ही करेंगे ये बड़ा काम

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर राजनीति गरमाई हुई है। समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर तंज कसा है। इस दौरान सपा प्रमुख ने ईवीएम, वोटर लिस्ट, कानून व्यवस्था, बिजली संकट, स्मार्ट मीटर और जेवर एयरपोर्ट जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भी कई बड़े वादे कर दिए।
क्षत्रिय समाज का सम्मान
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनते ही दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। यह भी कहा कि राजधानी लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की चेतक के साथ भव्य प्रतिमा लगाने का काम भी किया जाएगा, जिसमें सोने का भाला होगा। उनका कहना है कि आगामी चुनाव में क्षत्रिय समाज का सम्मान रखा किया जाएगा।
चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि भारत में मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया काम कर रहे हैं, जिसके खिलाफ विपक्ष को पूरे दम के साथ लड़ना होगा। साथ ही आरोप लगाया कि मतदाता सूची के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। वह कहते हैं कि सुल्तानपुर के अशिक्षित नंदलाल निषाद के नाम पर फॉर्म-7 भारकर नाम काटे जा रहे हैं। हमने इस मुद्दे को उठाया था, उस पर आयोग की तरफ से क्या कार्रवाई हुई है।
यह भी पढ़े -ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की मुलाकात पर कपिल देव अग्रवाल का तंज, बोले- यह जनादेश का अपमान
EVM पर क्या दी प्रतिक्रिया
अखिलेश यादव का कहना है कि जिस प्रकार इंग्लैंड ने बैलेट से मतदान कराए थे, उसी प्रकार यहां (भारत) पर भी हो सकते हैं। साथ ही कहा कि एक दिन ईवीएम को हाटकर ही रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर के बाद भी वोटर लिस्ट में एक ही नाम के कई लोग है। इस तरह हर विधानसभा में किया गया है। अगर चुनाव में अब ऐसा होता है तो ये Doubling Tripling मतदान कहां जाएंगे। ये कैसे रिवीजन किया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने जेवर एयरपोर्ट और बिजली संकट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्धाटन बेचने के लिए किया है, जिसे भविष्य में बीजेपी किसी निजी हाथों में सौंप देगी।
Created On :   9 May 2026 5:15 PM IST












