केरलम सीएम कौन ?: दिल्ली दरबार में केरलम कांग्रेस नेताओं की लगी दौड़, आलाकमान को तय करना है नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे आए आज पांच दिन से अधिक का समय हो गया है, चुनावी नतीजों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सत्ता की कुर्सी संभालेगी, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक राज्य का सीएम कौन होगा, ये तय करने में पीछे रह रही है। दिल्ली दरबार में केरलम कांग्रेस नेताओं की रेस लगी हुई है। केरलम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें पार्टी आलाकमान पर सीएम चेहरे तय करना का फैसला लिया है।
यह भी पढ़े -कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पारित किया प्रस्ताव, पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष खड़गे को सौंपी रिपोर्ट
कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक रमेश चेन्निथला दिल्ली के 'केरल हाउस' से रवाना हुए।
140 विधानसभा सीट वाले केरलम में 63 सीट जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, नतीजे आए पांच दिन हो गए,लेकिन कांग्रेस अभी तक सीएम फेस तय करने में पीछे रह रही है या नाम तय नहीं कर पा रही है। निर्वाचित विधायकों ने विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव कर इसे पार्टी आलाकमान पर भले ही छोड़ दिया है। अब देखना है आलाकमान किस पर मुहर लगाता है। इतना तो तय है कांग्रेस आलाकमान बंगाल में बीजेपी के सीएम फेस होने को समीकरण को ध्यान में रखते हुए नाम तय करेगा।
यह भी पढ़े -कांग्रेस की जीत के बाद सीएम पर फंसा पेंच, रेस में ये नाम आगे, एक के समर्थकों ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस केरलम के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा, "मैं AICC अध्यक्ष के सामने बातचीत के लिए जा रहा हूं। मैं खड़गे जी के घर जा रहा हूं। वहां हमारी बातचीत होगी और हाईकमान फैसला सुनाएगा
आपको बता दें विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से केरलम में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के भीतर तनाव जारी है, वरिष्ठ नेताओं वी. डी. सतीशन और के. सी. वेणुगोपाल के समर्थकों ने पोस्टर लगाकर मांग की है कि उनके नेता को केरलम का मुख्यमंत्री बनाया जाए। बीते दिन AICC पर्यवेक्षकों मुकुल वासनिक और अजय माकन ने कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की थी। बैठक में हुई हलचलों को लेकर पर्यवेक्षकों ने पार्टी आलाकमान को सूचित कर दिया है।
यह भी पढ़े -कांग्रेस कार्यालय के बाहर नवनिर्वाचित महिला विधायक को वरिष्ठ नेता ने गले लगाने का किया प्रयास, हरकत कैमरे में कैद
आपको बता दें इससे पहले केरलम के लिए AICC पर्यवेक्षक अजय माकन ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी है। कांग्रेस विधायक दल ने एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया, जिसमें कांग्रेस नेतृत्व को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया गया, माकन ने कहा हमने सभी से, सभी विधायकों से व्यक्तिगत रूप से बात की है। हमने सबकी राय ली है और एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया है। सबने जो कुछ भी कहा है, उसे हमने नोट कर लिया है और शीर्ष नेतृत्व को दे दिया है। इस आधार पर जल्द से जल्द डिसीजन लिया जाएगा, यह विधायकों का निर्णय है। और किसी भी सहयोगी दल का इस बारे में कोई सुझाव या सिफारिश नहीं ।
Created On :   9 May 2026 5:12 PM IST












