Tamil Nadu Politics: टूटा सब्र का बांध! सरकार गठन में देरी से तंग आकर विजय के समर्थक ने खुद को लगाई आग, अब अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद टीवीके बहुमत से दूर है जिसके चलते सत्ता गठन में लगातार देरी हो रही है। इसी वजह से शनिवार को होने वाला विजय थलपति का संभावित शपथ ग्रहण भी टाल दिया गया। राज्य में राजनीतिक माहौल काफी भावुक होता जा रहा है और समर्थकों के बीच गुस्सा बढ़ रहा है। इसी बीच विजय के एक समर्थक ने आत्मदाह करने की जिसने सभी को चौंका कर रख दिया दिया। राजनीतिक नेताओं ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
यह भी पढ़े -रेस में शुभेंदु सबसे आगे, सीएम समेत दो उप मुख्यमंत्री ले सकते हैं शपथ! समारोह में मोदी-शाह समेत भाजपाई राज्यों के सीएम होंगे शामिल
विजय के समर्थक ने खुद को लगाई आग
सरकार बनने में हो रही देरी से नाराज होकर टीवीके प्रमुख विजय के एक समर्थक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। करीब 40 साल के इसक्कियप्पन गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एड्मिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि वह विजय को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते थे और इसी कारण बेहद भावुक हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी उन्होंने विजय के समर्थन में अपने चेहरे में भाला आर-पार किया था।
यह भी पढ़े -करोड़ों की फीस लेने वाले थलापति विजय सीएम बने तो कितनी होगी सैलेरी? प. बंगाल के सीएम को मिलेगा उनसे 5 हजार रु. ज्यादा वेतन
सरकार गठन में अब भी फंसा मामला
तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है लेकिन पार्टी को अब तक स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। दूसरे दलों का खुला समर्थन भी अभी तक तय नहीं हो पाया है। इसी वजह से सरकार गठन का रास्ता अटका हुआ है। राजनीतिक दल लगातार बातचीत कर रहे हैं ताकि राज्य में स्थिर सरकार बनाई जा सके।
नेताओं ने की शांति बनाए रखने की अपील
राज्य में बढ़ते तनाव के बीच तमिलिसाई सौंदराराजन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनता नई सरकार को लेकर भावुक है लेकिन किसी भी तरह का खतरनाक कदम सही नहीं है। उन्होंने थलपति विजय से भी अनुरोध किया कि वह अपने समर्थकों को शांत रहने और किसी भी हिंसक कदम से दूर रहने का संदेश दें।
Created On :   9 May 2026 3:23 PM IST













