बंगाल में 'नई सरकार' का शपथ ग्रहण कल: रेस में शुभेंदु सबसे आगे, सीएम समेत दो उप मुख्यमंत्री ले सकते हैं शपथ! समारोह में मोदी-शाह समेत भाजपाई राज्यों के सीएम होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल में बंपर जीत के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है, उससे पहले ये खबर सामने आ रही है कि बंगाल में ,शुभेंदु अधिकारी का सीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है । उनके साथ दो डिप्टी सीएम को भी पद और गोपनीयता की शपथ कल दिलाई जाएगी। आज शाम तक इसका ऐलान होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल अमित शाह पहुंचे कोलकाता, दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा, नए सीएम के नाम की होगी घोषणा
आपको बता दें बंगाल चुनाव के नतीजे आए चार दिन हो गए लेकिन बीजेपी ने आधिकारिक तौर पर सीएम के लिए नाम का ऐलान नहीं किया है। फिर भी राजनीतिक गलियारों में शुभेंदु अधिकारी का नाम टॉप पर चल रहा है,इसके पीछे की वजह उनकी दो महत्पपूर्ण जीत शामिल है। जिनके चलते वो सीएम की रेस में सबसे आगे है। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराया, उसके बाद 2026 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर से टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को हराया।
आपको बता दें कभी शुभेंदु अधिकारी टीएमसी के अहम सूत्रधार हुआ करते थै, दिसंबर 200 में वो टीएमसी का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। और बंगाल में बीजेपी की ओर से पार्टी के सबसे आक्रामक प्रचारक बन गए । शुभेंदु के अलावा अन्य विधायकों के नाम भी चर्चा में है, कुछ महिला विधायकों के नाम भी सीएम की रेस में शामिल है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कोलकाता पहुंच गए है। शाह विश्व बांगला कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में बतौर पर्यवेक्षक शामिल होंगे। जहां भाजपा विधायक दल की मीटिंग में सीएम का नाम तय होगा, और कल शनिवार को ब्रिगेड परेड़ मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीएम पद की शपथ ली जाएगी। आयोजित समारोह में पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नीतिन नवीन समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
Created On :   8 May 2026 2:40 PM IST













