बंगाल में मिले ममता-अखिलेश: यूपी में गरमाई राजनीति, एनडीए नेताओं ने 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा चीफ पर की टिप्पणी

यूपी में गरमाई राजनीति, एनडीए नेताओं ने 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा चीफ पर  की टिप्पणी
यूपी में 2027 में होगे विधानसभा चुनाव, एनडीए नेताओं ने सपा चीफ से यूपी चुनाव में ममता जैसे हाल होने की कही बात,

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बंगाल चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत से बौखलाई टीएमसी चीफ ममता बनर्जी सीएम पद से इस्तीफा ना देने पर अड़ी हुई है, बनर्जी अपनी हार को अस्वीकार करते हुए चुनाव धांधली का आरोप बीजेपी और चुनाव आयोग पर लगा रही है। उनके समर्थन में समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने बंगाल का दौरा कर ममता बनर्जी से बीत दिन मुलाकात की, अखिलेश के इस दौरे से पहले और बाद में बीजेपी नेताओं ने उन पर निशाना साधना शुरु कर दिया है, कुछ एनडीए नेताओं ने 2027 में होने वाला आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर अखिलेश पर टिप्पणी की, बीजेपी नेताओं ने अखिलेश को लेकर कहा जो हाल बंगाल में आज ममता का है , वहीं हाल यूपी में 2027 में अखिलेश का होगा।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में शामिल मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एएनआई से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा वे वहां ढांढस बंधाने गए थे कि आप तो सिर्फ एक बार हारी हैं, हम दो बार हारे हैं।

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से अखिलेश यादव के बंगाल दौरे पर कहा वो ममता बनर्जी से सीखने गए थे। जैसे पश्चिम बंगाल में लोगोंं ने ममता बनर्जी को उखाड़ फेंका आने वाले समय में समाजवादी पार्टी का भी वही हाल उत्तर प्रदेश में होना है इसलिए अच्छा है पहले ही दोस्ती हो गई।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात परभारतीय जनता पार्टी के सांसद राहुल सिन्हा ने कहा दोनों दुखी आकर एक जगह मिले। दोनों एक-दूसरे के आंसू पोछेंगे। अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश से हट गए और ममता बनर्जी भी हार गई। तमिलनाडु में एक और दुखी हैं एम.के. स्टालिन, वे भी आकर आंसू पोछने का काम करेंगे, इनका आज कोई औचित्य नहीं है

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा अगले साल उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हैं। अखिलेश यादव का भी सूपड़ा साफ होने वाला है। INDI गठबंधन खंड-खंड हो रहा है।

Created On :   8 May 2026 12:15 PM IST

Tags

Next Story