केरलम से शर्मिंदगी भरा वीडियो: कांग्रेस कार्यालय के बाहर नवनिर्वाचित महिला विधायक को वरिष्ठ नेता ने गले लगाने का किया प्रयास, हरकत कैमरे में कैद

कांग्रेस कार्यालय के बाहर नवनिर्वाचित महिला विधायक को वरिष्ठ नेता ने गले लगाने का किया प्रयास, हरकत कैमरे में कैद
केरलम से एक शर्मिंदगी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। जो तिरुवनंतपुरम में स्थित कांग्रेस प्रदेश कमेटी का बताया जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम से एक शर्मिंदगी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। जो तिरुवनंतपुरम में स्थित कांग्रेस प्रदेश कमेटी का बताया जा रहा है। हेडक्वार्टर में विधायक दल की बैठक में नवनिर्वाचित विधायक बिंदु कृष्णा शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान कार्यालय के बाहर एक सीनियर नेता चेरियन फिलिप ने बिना उनकी अनुमति के गले लगाने की कोशिश की। इस दौरान महिला विधायक ने काफी हिचकिचाट महसूस की। ये पूरी घटना वीडियो में कैद है।

यहां पर पार्टी के कई नेता और मीडियाकर्मी मौजूद थे। जिनका ध्यान इस घटना ने खींचा। वीडियो के वायरल हो जाने के बाद कांग्रेस नेता को काफी तीखे रिएक्शन का सामना करना पड़ रहा है।

वीडियो में कैद पूरा वाकया

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नवनिर्वाचित महिला विधायक कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। पार्टी कार्यालय के एंट्री गेट की तरफ बढ़ ही रही थी। इस दौरान मीडियाकार्मियों ने उनका अभिवाद किया। बिंदु ने इस दौरान सफेद और पीले रंग की सड़ी पहनी हुई नजर आ रही है और वह पार्टी कार्यकर्ताओं से हाथ मिला रही थी। जैसी ही आगे बढ़ी और चेरियन फिलिप के पास पहुंची तो उन्होंने बिंदु को लगे लगा लिया। उन्हें कृष्णा की गर्दन के चारों और अपनी बांह डालते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान महिला असहज नजर आईं और फिलिप को पीछे धकेल दिया। इस दौरान उन्होंने वही हरकत की। इसके बाद बिंदु ने हाथ जोड़ लिए और आगे बढ़ी।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर यह वाकया तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान यूजर्स फिलिप के खिलाफ कड़ी टिप्पणियां की जा रही है। एक यूजर्स ने लिखा कि व्यक्तिगत सीमाओं का तुरंत सम्मान करना चाहिए। हालांकि, अभी तक दोनों नेताओं की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Created On :   7 May 2026 10:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story