West Bengal Politics: 'भारतीय लोकतंत्र को BJP ने पहुंचाया नुकसान' ममता से मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस (TMC) चीफ ममता बनर्जी चुनाव हार गई। इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव ने गुरुवार को कोलकाता में उनसे मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि दीदी आप चुनाव हारी नहीं है। इस मुलाकात के दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। उन्होंने अखिलेश यादव को गले लकार स्वागत किया।
यह भी पढ़े -‘गंदी राजनीति’ ने बंगाल की तरक्की रोकी, ‘डबल इंजन सरकार’ से विकास को मिलेगी नई रफ्तार लिएंडर पेस
दबाव में किया मतदान
इससे पहले कोलकाता एयरपोर्ट के बाहर अखिलेश यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बंगाल में जो कुछ भी हुआ है, उससे भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने का रास्ता निकला है। अब तक लोकतंत्र को किसी ने नुकसान नहीं पहुंचाया है, जितना बीजेपी ने पहुंचाया है। बीजेपी की आंखों में दीदी खटक रही है, क्योंकि ये लोग नारी को कभी बढ़ते हुए नहीं देख सकते हैं। बंगाल में मतदान जरूर हुआ है, लेकिन लोगों ने अपनी अच्छा के अनुसार नहीं, बल्कि दबाव में ज्यादा मतदान किया है।
पुरुष वादी BJP
अखिलेश यादव का कहना है कि ममता बनर्जी राज्य में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है। बीजेपी को लेकर कहा कि उनकी सोच सामंती है इनके संगी साथ लोग पुरुष वादी है। इस वजह से वह नारी को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। चुनाव में जितनी भी संस्थाएं थी, उनका काम निष्पक्ष चुनाव कराना था। लेकन उन तमाम संस्थाओं ने अपनी क्रेडिबिलिटी खो दी है। उन्होंने यह भी कहा कि जब यूपी में उपचुनाव हुए थे तो फोर्सज को लगाकर लोगों का वोट रोक दिया गया था। बंगाल में भी डेमोक्रेसी को खत्म करने का रास्ता निकाला है।
यह भी पढ़े -सुवेंदु अधिकारी का दावा, 'भाजपा से जुड़े होने की वजह से पीए चंद्रनाथ की हत्या', टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता सरकार बर्खास्त
बंगाल राज्यपाल ने ममता बनर्जी की कैबिनेट को बर्खास्त कर दिया है। अब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं रही। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया, जब ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव हार गई। इसके बाद उन्होंने ऐलान किया था कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी। वहीं, बीजेपी ने यह चुनाव जीत लिया और सरकार बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। हालांकि, अभी तक बीजेपी की तरफ से नए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। जिस पर पार्टी मंथन कर रही है।
Created On :   7 May 2026 9:46 PM IST












