सुवेंदु अधिकारी का दावा, 'भाजपा से जुड़े होने की वजह से पीए चंद्रनाथ की हत्या', टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप

सुवेंदु अधिकारी का दावा, भाजपा से जुड़े होने की वजह से पीए चंद्रनाथ की हत्या, टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बंगाल में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया और 9 मई को नई सरकार के शपथ लेने के बाद कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया। उन्‍होंने दावा किया कि चंद्रनाथ रथ की हत्‍या मेरे पीए होने की वजह से की गई।

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बंगाल में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया और 9 मई को नई सरकार के शपथ लेने के बाद कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया। उन्‍होंने दावा किया कि चंद्रनाथ रथ की हत्‍या मेरे पीए होने की वजह से की गई।

सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की पार्टी के कार्यकर्ता राज्य में हिंसा फैला रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि चंद्रनाथ रथ की हत्या किसने की और यह कैसे हुई, इसकी जांच एजेंसियां ​​करेंगी। लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि चंद्रनाथ रथ की हत्या का सिर्फ एक ही कारण है। वह भाजपा के सुवेंदु अधिकारी के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट थे और सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल विधानसभा चुनाव में भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। यही एकमात्र कारण है। मैं उनके परिवार का साथ दूंगा। परिवार मांग कर रहा है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने अपने पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या को राजनीतिक कारणों से जुड़ा बताया और कहा कि रथ को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे उनके करीबी सहयोगी थे।

अधिकारी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम में शरीर से चार गोलियां निकाले जाने की बात सामने आई है और हत्या बहुत करीब से की गई। उन्होंने इसे 'शातिर अपराधियों' का काम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद होने की जानकारी दी है।

भाजपा नेता ने कहा कि 9 मई को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले पूरे बंगाल में कानून व्‍यवस्‍था को तोड़ने के लिए ममता बनर्जी अपने भतीजे को लेकर बैठकें कर रही है। मैं उम्‍मीद करता हूं कि जनता जनार्दन नई सरकार के साथ रहेगी। 9 मई के बाद गुंडों और अपराधियों को सरकार सीधा करने का काम करेगी।

भाजपा नेता ने दावा किया कि 9 मई को नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था सुधारी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने उत्‍तर प्रदेश और बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी पहले ऐसी स्थिति थी लेकिन बाद में सुधार हुआ।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 7:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story