Assam CM Oath Ceremony: असम में नई सरकार के गठन की तारीख का ऐलान, इस तिथि को नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ

असम में नई सरकार के गठन की तारीख का ऐलान, इस तिथि को नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ
असम विधानसभा चुनाव बीजेपी पार्टी ने तीसरी बार जीत दर्ज कर ली है। इसके बाद से नई सरकार के गठन की तैयारियां हो रही है, जो अब तेज हो गई है। जानकारी मिली है कि राज्य में बीजेपी सरकार का तीसरी बार 12 मई, 2026 को गठन होने वाला है।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव बीजेपी पार्टी ने तीसरी बार जीत दर्ज कर ली है। इसके बाद से नई सरकार के गठन की तैयारियां हो रही है, जो अब तेज हो गई है। जानकारी मिली है कि राज्य में बीजेपी सरकार का तीसरी बार 12 मई, 2026 को गठन होने वाला है। इस दिन मुख्यमंत्री और मंत्री गुवाहाटी के खानापार में शपथ लेंने। इसकी पुष्टि असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने गुरुवार को की है। उनका कहना है कि इस समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे होगा।

PM मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

दिलीप सैकिया ने बताया कि इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। उनके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और एनजीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं। इनके अलावा कई पार्टी के सीनियर नेता और कैनिनेट मिनिस्टर भी शामिल हो रहे हैं। साथ ही 1 लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा बनाने की उम्मीद है।

असम NDA ने कितनी सीटों पर जीता चुनाव

असम विधानसभा में कुल 126 सीटे हैं। इनमें से अकेले भाजपा ने 82 सीटों पर जीत दर्ज की है और उनके सहयोगी दल असम गण परिषद ने 10 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10 सीटें जीती है। इससे एनडीए ने कुल 102 सीट हो जाती है। वहीं, कांग्रेस ने यहां पर 19 सीटों पर जीत हासिल की है। साथ ही ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को दो और टीएमसी को एक सीट मिली है।

PM मोदी कब पहुंचे असम

असम बीजेपी चीफ ने बताया कि इस एतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं और आम जनता में काफी उत्साह है। उन्होंने आगे बताया कि शपथ समारोह की सारी तैयरियां हो गई है और इस समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी सुबह 10.15 बजे गुवाहाटी पहुंच जाएंगे।

Created On :   8 May 2026 12:11 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story