Bihar news: बिहार सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, 3 नए चेहरों को मिला मौका, निशांत कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच गुरुवार (7 मई) को विभागों का बंटवारा हुआ है। सीएम सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पास स्वास्थ्य विभाग है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बनाए गए हैं, इसके पहेल भी वह यह विभाग संभाल चुके हैं।
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रिय तौर पर राजनीति में एंट्री हो गई है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने एनडीए के सभी 32 नेताओं को शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेता मौजूद थे।
किसे कौन सा विभाग मिला?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी- समान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन, ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है।
विजय कुमार चौधरी- जल संसाधन, संसदीय कार्य
बिजेंद्र प्रसाद यादव- वित्त, वाणिज्य कर
श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क
विजय कुमार सिन्हा- कृषि विभाग
दिलीप कुमार जायसवाल- राजस्व एवं भूमि
निशांत कुमार- स्वास्थ्य
लेशी सिंह- भवन निर्माण
रामकृपाल यादव- सहकारिता
नितीश मिश्रा- नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रावैद्यिकी
दामोदर रावत- परिवहन
संजय सिंह टाइगर- उच्च शिक्षा, कानून मंत्री
अशोक चौधरी- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
भगवान सिंह कुशवाहा- योजना एवं विकास
अरुण शंकर प्रसाद- श्रम संसाधन एवं प्रवासी, युवा रोजगार एवं कौशल विकास
मदन सहनी- मद्य निषेध उत्पाद एवं नबंधन
संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन
रमा निषाद- पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण
रत्नेश सादा- आपदा प्रबंधन
कुमार शैलेंद्र- पथ निर्माण
शीला कुमारी- विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा
Created On :   7 May 2026 9:03 PM IST












