Tamil Nadu Election 2026: विजय की पार्टी TVK के सभी नवनिर्वाचित विधायक दे सकते हैं इस्तीफा, एमके स्टालिन ने बनाई ये रणनीति!

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की सरकार बनाने पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अगर डीएमके और एआईएडीएमके के साथ गठबंधन की स्थिति बनती है तो टीवीके के सभी नवनिर्वाचित विधायक इस्तीफा दे देंगे। जानकारी के मुताबिक, टीवीके राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन पूर्ण बहुमत नहीं होने पर इसे स्वीकार नहीं किया।
यह भी पढ़े -तमिलनाडु में सियासी अनिश्चितता के बीच बहुमत जुटाने में जुटी टीवीके, विजय ने फिर की राज्यपाल से मुलाकात
इस वजह से गवर्नर ने नहीं किया दावा स्वीकार
बताते चलें कि तमिलनाडु विधानसभा में कुल 238 सीटें है। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन चाहिए। ऐसे में विजय की अगुवाई वाली टीवीके के पास मौजूदा समय में 112 विधायकों का समर्थन है, जिसमें 5 कांग्रेस के विधायक शामिल है। 6 विधायक कम होने की वजह से गवर्नर ने उनका सरकार बनाने का दावा स्वीकार नहीं किया है।
संभावित गठबंधन
जानकारी के मुताबिक, डीएमके और एआईएडीएमके के बीच संभावित बातचीत की खबरें लगातार सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि टीवीके इन दलों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाएंगे। लेकिन एबीपी ने अपनी रिपोर्ट में टीवीके सूत्रों के हवाले से बताया कि इन दलों के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाता है तो इस स्थिति में उनके सभी 107 विधायक इस्तीफा दे सकते हैं।
यह भी पढ़े -करोड़ों की फीस लेने वाले थलापति विजय सीएम बने तो कितनी होगी सैलेरी? प. बंगाल के सीएम को मिलेगा उनसे 5 हजार रु. ज्यादा वेतन
स्टालिन की रणनीति
टीवीके के इस कदम को आक्रामक माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो राज्य की राजनीति में अस्थिरता और बढ़ सकती है। वहीं, टीवीके को शक है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृ्त्व वाली डीएमके और एआईएडीएमके मिलकर विजय को सत्ता में नहीं आने देना चाहते हैं। इस कारण डीएमके ने स्टालिन को आपात राजनीतिक फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया है।
Created On :   7 May 2026 11:23 PM IST












