Panna News: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम बडख़ेड़ा में लगी पानी चौपाल

Panna News: उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा शुक्रवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पवई विकासखंड के ग्राम बडख़ेड़ा में पानी चौपाल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पी.एल. प्रजापति ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि पानी की प्रत्येक बंूद उपयोगी है। इसलिए जल संरक्षण और पानी को बचाना वर्तमान समय की आवश्यकता है। पानी के समुचित उपयोग के लिए कृषक उद्यान विभाग की टपक सिंचाई, मिनी व पोर्टेबल स्प्रिकलर सिंचाई योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसमें विभाग द्वारा 45 एवं 55 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाता है। कार्यशाला उपरांत ग्रामवासियों के साथ गांव के तालाब में साफ.-सफाई गतिविधि आयोजित की गई और सभी व्यक्तियों से तालाब को स्वच्छ रखने का आग्रह भी किया गया।
यह भी पढ़े -डायमण्ड चौराहा सहित पन्ना नगर के संपूर्ण सीमा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन, रैली व पद यात्रा पर प्रतिबंध
Created On :   9 May 2026 5:32 PM IST












