- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- प्री-मानसून की संभावायें बढते ही...
Panna News: प्री-मानसून की संभावायें बढते ही शाहनगर में हुई झमाझम बारिश

Panna News: मई माह में ही प्री-मानसून की संभावनायें बढ गईं हैं और अभी जून आने को आठ दिन से ज्यादा का भी समय शेष है। इसी बीच २२ मई को सुबह ०४ बजे से तेज हवाओं के साथ लगातार दो घण्टे तक झमाझम बारिश हुई। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जेठ माह में आषाढ जैसे हालात दिखाई दिये। जिससे जगह-जगह पानी भर गया। सुबह से लोगों की चहल-पहल रूक गई। वहीं इस बारिश से मौसम में कुछ देर के लिए भीषण गर्मी से निजात मिल गई और फिजा में ठण्डक घुल गई। बारिश के चलते चोक हुई नालियां खुल गईं लेकिन इसके साथ ही निचले स्तर पर लोगों के घरों में पानी भी भर गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
Created On :   23 May 2025 2:46 PM IST
Next Story












