पन्ना: ककरहटी मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रथम आगम पर हुआ स्वागत

ककरहटी मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रथम आगम पर हुआ स्वागत
  • ककरहटी मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रथम आगम पर हुआ स्वागत
  • अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा का ककरहटी मंडल में प्रथम आगमन हुआ। जिसमें ककरहटी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा के मार्गदर्शन पर सकरिया सरपंच गोविंदी चौधरी, सुरेंद्र यादव मुटवा, हिम्मत घोषी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा का काफिला ककरहटी मंडल के गढ़ी पड़रिया मोड पहुंचते ही ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि एवं पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा सहित भाजपा मंडल महामंत्री संजय खरे, उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के द्वारा जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में ककरहटी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में बृजेन्द्र मिश्रा द्वारा लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन प्राप्त कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की गई।

यह भी पढ़े -कल्दा पठार के ग्राम आजादी के दशकों बाद भी बुनियाद सुविधाओं से अछूते

इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भास्कर पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकिशोर पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, गजराज सिंह यादव, लखन सिंह यादव के द्वारा स्वागत कार्यक्रम ओम पैलेस में आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा के द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा का सौरभ मेडिकल स्टोर के पास फलों से तुलादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी, संजय खरे, बृजेश द्विवेदी, शंकर दयाल द्विवेदी, रवि त्रिपाठी, सत्यम पाण्डेय, भास्कर द्विवेदी, अंशुल त्रिपाठी, सुंदरम पाण्डेय, देवेंद्र मिश्रा, अप्पू पटेल, शिवराज सिंह, अंगद प्रजापति, रघुराज सिंह, अशोक कुशवाहा, विकास सिंह यादव, शैलेंद्र बाल्मिक, मोना पाण्डेय, पुरुषोत्तम, भरत सिंह, कामता त्रिपाठी, वीरेंद्र पाण्डेय, रामकृष्ण पाण्डेय, दया पाण्डेय, विनय पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय के साथ-साथ भाजपा के सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की विधायक को नहीं दी जा रही जानकारी, पुराना काम बताकर की जा रही आनाकानी

Created On :   23 March 2024 4:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story