शाहनगर: बांस के पेड़ को लेकर विवाद: युवक से लाठी-डंडे से मारपीट,

पति -पत्नी के साथ पहुंचा थाने, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क शाहनगर पन्ना । थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत टिकरिया गांव में बांस के पेड़ को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

सुनील पिता प्राण सिंह 32 वर्ष निवासी टिकरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 अगस्त की रात करीब 8 बजे गांव के मुन्ना यादव पिता काशीराम यादव 55 वर्ष और उसके दोनों बेटे सुग्रीव यादव एवं वीरेन्द्र यादव ने घर के बाजू में लगे बांस के पेड़ को लेकर उससे विवाद किया।

विवाद बढ़ने पर तीनों ने लाठी-डंडे से सुनील के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया कि गांव के मंगल सिंह ने उसे बचाया है शाहनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




Created On :   6 Aug 2026 4:26 PM IST

Tags

Next Story