- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- हादसे को आमंत्रण देते ओव्हरलोड...
Panna News: हादसे को आमंत्रण देते ओव्हरलोड वाहन, प्रशासन बेखबर

- शाहनगर मुख्यालय में यातायात व्यवस्था चरमरा गई
- हादसे को आमंत्रण देते ओव्हरलोड वाहन, प्रशासन बेखबर
Panna News: शाहनगर मुख्यालय में यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है सडक पर खङे आडे-तिरछे खडे वाहनों सहित मुख्यालय से निकलने वाले ओवरलोङ वाहन हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। ऐसा नही है कि सडक से निकलने वाले वाहन सीसीटीव्ही कैमरा की निगरानी में न हो पर जिम्मेदार अनजान बने हुये हैं। बोरी रोङ पेट्रोल पम्प, देवरी रोङ सहित पन्ना की ओर कटनी की ओर जाने वाले बेलगाम वाहन हादसों को निमंत्रण देते हुए धडल्ले से दौड़ रहे हैं। ओवरलोड वाहन गिट्टियों के ट्रक ईंटों से भरे हुए ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर कृषि उपज भूमि से ईंट भट्टों पर मिट्टी ले जाते हुए डम्फर आदि रहते हैं। जो सुबह से शाम तक एवं रात्रि में सडक़ोंं पर दौड़ते हुए नजर आते हैं। ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन के जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। ऐसा लगता है कि मानों प्रशासन किसी बडे हादसे का इंतजार कर रहा है।
Created On :   6 Jun 2025 1:26 PM IST