- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आईसीआईसीआई बैंक के सामने स्थित...
Panna News: आईसीआईसीआई बैंक के सामने स्थित मेडिकल स्टोर में दिन-दहाड़े हुई चोरी, दुकान के अंदर लगे सीसीटीव्ही में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात

Panna News: पन्ना शहर में हो रही चोरी की वारदातों ने शहरवासियों की नींद उड़ा कर रख दी है। शहर के आगरा मोहल्ला स्थित कैंटावेल के पीछे निवासरत स्वास्थ्य विभाग के लिपिक के घर में करीब १४ लाख के सोना-चांदी के जेवर और नगदी रूपये की दो दिन पूर्व २६ जून को हुई चोरी की वारदात के दो दिन बाद आज २८ जून को शहर में एक और चोरी की वारदात सामनें आई है। शहर के मुख्य व्यापारिक स्थल बड़ा बाजार रोड़ स्थित आईसीआईसीआइ बैंक के ठीक सामने स्थित सडक़ के दूसरे ओर स्थित मेडिकल स्टोर में दिन-दहाड़े घुसे चोर द्वारा कैश काउंटर में रखी करीब एक लाख रूपये की नगद रकम को कुछ ही पलों में निकाल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान के अंदर लगें सीसीटीव्ही कैमरें में कैद हो गई है।
घटना के संबंध में मेसर्स कमल मेडिकल एवं जनरल एजेंसी के संचालक दुकानदार नीरज गुप्ता पिता कमल किशोर गुप्ता ने बताया कि आज २८ जून को अपरान्ह करीब ३:४५ बजे वह अपने दुकान की सटर गिराकर भोजन करने के लिए बीटीआई के पास स्थित अपने घर चले गये थे और करीब ४:३० बजे वापस अपने दुकान पहुचें तो देखा जो सटर उनके द्वारा पूरी तरह से नीचे उतार कर दुकान बंद कर थी वह सटर करीब ३ फुट उठी हुई थी जिस पर उन्हें शक हुआ और दुकान के अंदर पहुंच कर कैश काउटंर की जांच की तो कैश काउटंर में रखी शुक्रवार, शनिवार और आज रविवार के व्यापार में प्राप्त हुर्इ थी वह करीब एक लाख रूपयें की पूरी रकम काउटंर में नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने दुकान के अंदर लगे सीसीटीव्ही की रिकॉर्डिंग को चेक किया तो दुकान के अंदर घुसे एक लगभग ३०-३५ साल के युवक द्वारा कैश काउटंर से रखी दो गड्डिया और फुटकर रूपयें निकाल कर रखते हुए दिखने और उसके दुकान के बाहर निकलने की स्थिति स्पष्ट हुई।
कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट जांच के लिए पहुंची पुलिस
दुकान में हुई चोरी की घटना नीरज गुप्ता द्वारा आसपास के दुकानदारों को बताई गई और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुचें तथा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करते हुए दुकान का मौके में पहुंच कर निरीक्षण किया तथा घटना को लेकर विस्तार के साथ पूंछताछ करते हुए संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा स्थापित सीसीटीव्ही बंद होने से शहर की सुरक्षा पर सेंध
शहर के सभी मुख्य मार्गाे प्रमुख स्थलों के क्षेत्र में २४ घंटे सतत निगरानी के लिए पुलिस विभाग द्वारा सीसीटीव्ही कैमरें स्थापित किए गए थे और कंट्रोल रूम से सीसीटीव्ही कैमरों के जरिए पुलिस द्वारा निगरानी की जाती रही है। शहर में पुलिस द्वारा स्थापित किए गए सीसीटीव्ही कैमरों की निगरानी से वारदातों में काफी हद तक नियंत्रण रहा इसके साथ ही साथ घटनाओं के खुलासे में तीसरी आंख की निगरानी सहायक सिद्ध होती रही है। चोरी की वारदातों के खुलासे में सीसीटीव्ही कैमरों की अहम भूमिका रही किन्तु करीब एक साल से भी अधिक समय से पन्ना शहर के सीसीटीव्ही कैमरें बंद पडे हुए है और पुलिस द्वारा स्थापित की गई निगरानी की यह व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई है जिसके चलते शहर की सुरक्षा में बदमाश चोर सेंध लगा रहे है और घटनायें बढ़ गई है।
Created On :   29 Jun 2026 4:54 PM IST















