Panna News: प्रदेशव्यापी दौरे पर रहे जितेंद्र सिंह जाटव पन्ना लौटकर दी जानकारी

प्रदेशव्यापी दौरे पर रहे जितेंद्र सिंह जाटव पन्ना लौटकर दी जानकारी
अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग युवा संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जाटव ने शनिवार को प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान के तहत भोपाल से हेलीकॉप्टर से चलकर निवाड़ी, दतिया, डबरा एवं ग्वालियर का दौरा कर युवाओं एवं संगठन पदाधिकारियों से संवाद किया।

Panna News: अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग युवा संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जाटव ने शनिवार को प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान के तहत भोपाल से हेलीकॉप्टर से चलकर निवाड़ी, दतिया, डबरा एवं ग्वालियर का दौरा कर युवाओं एवं संगठन पदाधिकारियों से संवाद किया। दौरे से वापस पन्ना पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज के युवाओं को जागरूक, संगठित एवं सशक्त बनाना है। इस दौरान उन्होंने सरकार से आउटसोर्स भर्ती में एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग को आरक्षण, बैकलॉग पदों पर भर्ती, फर्जी जाति प्रमाण-पत्रों पर कार्रवाई, वित्तीय सहायता योजनाओं में 50 प्रतिशत अनुदान तथा संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित प्रमुख मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। जितेंद्र सिंह जाटव ने कहा कि संगठन प्रदेशभर में युवाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा तथा आवश्यकता पडऩे पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी किया जाएगा।

Created On :   29 Jun 2026 4:51 PM IST

Tags

Next Story