Panna News: करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, आर्थिक सहायता की मांग

करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, आर्थिक सहायता की मांग
अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सनोरा में करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीडि़त परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Panna News: अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सनोरा में करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीडि़त परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम सनोरा निवासी किशुन अहिरवार 45 वर्ष रविवार को अपने घर में दरवाजा लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक दरवाजे में हाई वोल्टेज विद्युत करंट प्रवाहित हो गया जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि अवकू रिछारिया ने मानवता का परिचय देते हुए किशुन को अपने निजी वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि किशुन अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ गया है। परिवार में पत्नि, तीन बेटियां और एक बेटा हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि एक बेटी और एक बेटा अभी आश्रित हैं। अब पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उनकी पत्नि पर आ गई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने पीडि़त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता, उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है।

Created On :   29 Jun 2026 5:23 PM IST

Tags

Next Story