- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पुलिस ने चलाया ऑपरेशन सेफ क्लिक...
Panna News: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन सेफ क्लिक अभियान, लोगों को सायबर अपराधों से सुरक्षित रहने दी जानकारी

Panna News: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय साइबर सुरक्षा जन जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में अभियान के पंचम दिवस 28 जून 2026 जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में साइबर चौपाल विषय पर व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में साइबर चौपाल आयोजित कर सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, पंच, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण नागरिकों को साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप उनसे बचाव के उपाय तथा समय पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को बताया गया कि साइबर ठग फोन कॉल, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया, ऑनलाइन लोन, निवेश, डिजिटल अरेस्ट, बैंक केवाईसी अपडेट, फर्जी नौकरी, ओटीपी एवं क्यूआर कोड जैसे विभिन्न माध्यमों से लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं। ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
साइबर चौपाल के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
सलेहा में भी पुलिस ने चलाया ऑपरेशन सेफ क्लिक
रविवार को थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के निर्देशन में विनय पाण्डेय प्रधान आरक्षक, आदित्य कुशवाहा द्वारा ग्राम पंचायत भवन पर साइबर से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई और कहा गया कि अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक विवरण या पर्सनल डाटा कभी शेयर न करें न ही कभी किसी के ऑनलाइन ठगी के शिकार बने। अगर आपको संदेश समझ में आ रहा है इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें और इस तरह की साइबर अपराधों से बच सके। जागरुकता अभियान में जिला पंचायत सदस्य ममता शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रशांत जैन, अशोक नामदेव, नारायण चौरसिया, आरक्षक अंजली त्रिपाठी, गौरव सिंह, बबलू पटेल सहित ग्राम पंचायत सलेहा के नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -रेलवे की अधिग्रहित भूमि पर खेती और अतिक्रमण पर तत्काल रोक, एसडीएम अजयगढ़ ने जारी की सूचना
शाहनगर की बिसानी व बोरी चौकी में हुआ अभियान आयोजित
थाना शाहनगर अंतर्गत बिसानी व बोरी चौकी में ऑपरेशन सेफ क्लिक अभियान के तहत लोगों को जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत बिसानी एवं ग्राम बोरी में चौपाल लगाकर ग्रामजनों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक परशुराम डाबर के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक हेमेंद्र सिंह एवं आरक्षक राकेश सिंह द्वारा चौपाल का आयोजन संपन्न कराया गया। लोगों को अनजान लिंक से बचने व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
Created On :   29 Jun 2026 4:47 PM IST













