Panna News: राम कलेवा के साथ राम वनगमन का भावपूर्ण मंचन

राम कलेवा के साथ राम वनगमन का भावपूर्ण मंचन
शाहनगर जनपद के ग्राम पुरैना में चल रही रामलीला के चौथे दिन सोमवार को आयोजित राम कलेवा एवं वनगमन प्रसंग का मंचन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मैहर जिले से आए रामलीला मंडल ने महंत रसिक चन्द्र भान उपाध्याय के निर्देशन में प्रसंगों को इतनी जीवंतता से प्रस्तुत किया कि दर्शक भावविभोर हो उठे।

Panna News: शाहनगर जनपद के ग्राम पुरैना में चल रही रामलीला के चौथे दिन सोमवार को आयोजित राम कलेवा एवं वनगमन प्रसंग का मंचन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मैहर जिले से आए रामलीला मंडल ने महंत रसिक चन्द्र भान उपाध्याय के निर्देशन में प्रसंगों को इतनी जीवंतता से प्रस्तुत किया कि दर्शक भावविभोर हो उठे। राम कलेवा के बाद मंचित दृश्य में राजा दशरथ अपने चारों पुत्रों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का विवाह जनकपुर से कर अयोध्या लौटते हुए दिखाए गए। विवाहोत्सव के उल्लास के बीच राम के राज्याभिषेक की घोषणा होते ही अयोध्या में हर्ष की लहर दौड़ गई।

इसी बीच मंथरा द्वारा कैकेयी को उकसाने और राम को 14 वर्षों के वनवास के लिए भेजे जाने के प्रसंग ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। आगे के दृश्य में श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के द्वारा राजसी वस्त्र त्याग कर संन्यासी पोशाक धारण कर वनगमन के लिए प्रस्थान का मनमोहक अभिनय किया गया। वन में उनके प्रथम विश्राम स्थल तमसा नदी तट तथा श्रृंगवेरपुर की यात्रा का मंचन भी प्रभावशाली रहा। इस भावनात्मक प्रस्तुति में संगीत सहयोग हरमोनियम पर कालू प्रसाद दुबे, ढोलक पर राजेश विश्वकर्मा और मंजीरे पर भोलेनाथ शुक्ला ने दिया जिनकी संगति ने वातावरण को भक्ति और श्रद्धा से भर दिया।


Created On :   25 Nov 2025 2:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story