Panna News: फर्नीचर मार्ट में अवैध रूप से भंडारित पाई गई पांच घन मीटर इमारती लकड़ी जब्त, वन परिक्षेत्र शाहनगर की टीम द्वारा की गई कार्यवाही

फर्नीचर मार्ट में अवैध रूप से भंडारित पाई गई पांच घन मीटर इमारती लकड़ी जब्त, वन परिक्षेत्र शाहनगर की टीम द्वारा की गई कार्यवाही
दक्षिण पन्ना वनमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र शहनगर में वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए डुंगरगांव कचौरी मोड़ स्थित कविता फर्नीचर मार्ट का औचक निरीक्षण किया गया।

Panna News: दक्षिण पन्ना वनमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र शहनगर में वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए डुंगरगांव कचौरी मोड़ स्थित कविता फर्नीचर मार्ट का औचक निरीक्षण किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजुल कटारे के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संग्रहित इमारती लकड़ी का भंडारण पाया गया। जांच उपरांत कुल लगभग 5 घन मीटर लकड़ी जब्त की गई। प्रकरण में वन विभाग द्वारा जब्ती की कार्रवाई करते हुए वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान वन परिक्षेत्र सहायक शाहनगर रामसरोवन पाण्डेय, बीट गार्ड सुगरहा, राघवेंद्र पाण्डेय बीट गार्ड शाहनगर ओमप्रकाश द्विवेदी बीट गार्ड कुनिया रजनीश दुबे, बीट गार्ड लमतरा अक्षत त्यागी उपस्थित रहे। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन उपज का अवैध भंडारण परिवहन अथवा व्यापार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन उपज संबंधी सभी गतिविधियां वैध अभिलेखों एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल वन विभाग को उपलब्ध कराएं।

Created On :   14 Jun 2026 3:21 PM IST

Tags

Next Story