- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस २१ जूून...
Panna News: अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस २१ जूून के आयोजन की हो रही तैयारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नियमित योगाभ्यास और जनजागरूकता कार्यक्रम

Panna News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को व्यापक और सफल रूप से मनाने के लक्ष्य के साथ आयुष विभाग द्वारा जिलेभर में विविध योग तथा स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियाँ चल रही हैं। इसी क्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ. रितु द्विवेदी के निर्देशन तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार खरे के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पन्ना में प्रतिदिन सुबह नियमित योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रात:काल आयोजित योग सत्र में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों को योग प्रशिक्षक इंद्रप्रकाश व मनोज शर्मा द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन के साथ अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान सहित विभिन्न योगासन, प्राणायाम व सूक्ष्म व्यायाम कराया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा प्रत्येक क्रिया के स्वास्थ्य लाभ स्पष्ट किए जा रहे हैं और अतिथियों को नियमित अभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य मानसिक शांति तथा संतुलित जीवनशैली सुनिश्चित होने की जानकारी दी जा रही है। योग सहायक अर्पिता त्रिवेदी प्रतिभागियों को योग की सही विधियाँ समझाते हुए उन्हें प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। कार्यक्रम के सुचारू संचालन में कंपाउंडर मुकेश अहिरवार व दवा साज नरेंद्र त्रिवेदी सक्रिय रूप से सहयोग दे रहे हैं। इनका सहयोग स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों की रोकथाम एवं संतुलित जीवनशैली के संबंध में जनसमूह को उपयोगी जानकारी प्रदान करने में महत्वपूर्ण रहा है। कार्यक्रम में आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों आहार.विहार, दिनचर्या व ऋतुचर्या के महत्व पर भी जोर दिया जा रहा है। बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान से उत्पन्न होने वाले रोगों से बचाव हेतु संतुलित आहार समय पर भोजन, पर्याप्त निद्रा और नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह दी जा रही है। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा पर्यावरण सफाई के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
Created On :   13 Jun 2026 3:41 PM IST













