- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जनकल्याण शिविर के लिए नोडल अधिकारी...
Panna News: जनकल्याण शिविर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Panna News: अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर ने 12 से 14 जून 2026 तक जनपद पंचायत शाहनगर में लगने वाले खंड स्तरीय जनकल्याण शिविर एवं लोकसेवा गारंटी के सफल आयोजन के लिए विभागवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। जनपद शाहनगर सभागार कक्ष में आयोजित शिविर के दौरान पन्ना जिला प्रशासन पन्ना से अपर कलेक्टर मधुवंत राव धुर्वे, शाहनगर एसडीएम रामनिवास चौधरी, जपं शाहनगर सीईओ शिवम वर्मा, शाहनगर तहसीलदार श्रीमति कोमल सिंह, नायब तहसीलदार हैमंत अवधिया की मौजूदगी में शाहनगर एसङीएम द्वारा आदेश जारी किया गया जिसके अनुसार राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व विद्युत सहित 12 विभागों के अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर हितग्राहियों के आवेदन लेने, निराकरण और योजनाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Created On :   13 Jun 2026 3:27 PM IST













