- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ...
Panna News: रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ ग्रामीणों ने पुलिया में किया कैद

Panna News: जिले के अमानगंज क्षेत्र स्थित ग्राम हिनौती में रविवार को उस समय हडक़ंप मच गया जब एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। ग्रामीणों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को घेरकर एक संकरी पुलिया में धकेल दिया और भारी पत्थरों से रास्ता बंद कर उसे वहां कैद कर लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार तेंदुए के घुसते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। युवाओं की एक टोली ने लाठी-डंडों की मदद से तेंदुए को खदेडक़र पुलिया के भीतर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अमानगंज पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पवई के वन परिक्षेत्र अधिकारी नितेश पटेल ने बताया कि वन्य प्राणी संरक्षण नियमों के तहत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। टीम पूरी सतर्कता बरत रही है ताकि तेंदुए और इंसान दोनों सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़े -विद्युत लाईन से सटी पेडों की डालियों को छंटाई, सुगरहा फीडर में तारों के टकराने से होती थी स्पार्किंग
बाघों व तेंदुओं की चहल कदमी से लोग भयभीत
क्षेत्र में बाघों और तेंदुओं की लगातार बढ़ती सक्रियता अब ग्रामीणों के लिए चिंता और भय का विषय बन गई है। पिछले कुछ महीनों में कई बार जंगली जानवर बस्तियों तक पहुँचे हैं। हालांकि वन विभाग इन्हें रेस्क्यू कर जंगल में वापस छोड़ता है लेकिन आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की बार-बार वापसी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
इनका कहना है
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का कार्य शुरू किया जो शाम चार बजे तक चला तेंदुए को शाम ०५ बजे वापिस जंगल की तरफ छोडऩे की कार्यवाही की गई।
अनुपम शर्मा, डीएफओ दक्षिण वनमण्डल पन्ना
यह भी पढ़े -अंधेरे में डूबा गठरुपुर आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा, 24 घंटे में समाधान न होने पर चक्काजाम की चेतावनी
Created On :   4 May 2026 4:50 PM IST












