- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट...
Panna News: पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पहाडीखेरा व दिया पंचायत सम्मानित

By - Bhaskar Hindi |22 Aug 2025 12:32 PM IST
- पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर
- पहाडीखेरा व दिया पंचायत सम्मानित
Panna News: जनपद पंचायत पन्ना अंतर्गत पंचायत उन्नति सूचकांक में ग्राम पंचायत पहाडीखेरा को पांचवा तथा ग्राम पंचायत दिया को आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। पंचायत के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विगत दिनांंक पहाडीखेरा सरपंच श्रीमती संगीता मिश्रा तथा ग्राम पंचायत दिया के सरपंच रामशिरोमणि सिंह लोध को जनपद पंचायत पन्ना में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर जनपद पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक चतुर्वेदी, जनपद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय, खण्ड पंचायत अधिकारी जनपद पन्ना घनश्याम शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। ग्राम पंचायतों को मिली इस उपलब्धि पर स्थानीय ग्रामीणो ने उत्साह व्यक्त किया है।
Created On :   22 Aug 2025 12:32 PM IST
Next Story