Panna News: पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छात्रो ने किया एक्सपोजर विजिट

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छात्रो ने किया एक्सपोजर विजिट
पन्ना शहर के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीआईएस क्लब के छात्रों द्वारा पन्ना के औद्योगिक क्षेत्र जेके सीमेन्ट प्लान्ट पुरैना अमानगंज का एक्सपोजर विजिट करवाया गया।

Panna News: पन्ना शहर के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीआईएस क्लब के छात्रों द्वारा पन्ना के औद्योगिक क्षेत्र जेके सीमेन्ट प्लान्ट पुरैना अमानगंज का एक्सपोजर विजिट करवाया गया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियो को सीमेन्ट निर्माण सम्पूर्ण प्रक्रिया कच्चे माल के चयन क्रशिंग,ग्राइडिंग, क्लिंकर निर्माण तथा फिनिशिंग की विस्तृत प्रक्रिया अवलोकन करवाते हुए समझाई गई।

भ्रमण कार्यक्रम संस्था के प्रभारी प्राचार्य एवं बीआईएस मेन्टर उत्त्कर्ष श्रीवास्तव के दिशा निर्देश में आयोजित हुआ। भ्रमण के दौरान प्लान्ट के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियो को बताया गया कि किस प्रकार उच्च गुणवत्ता का सीमेन्ट तैयार किया जाता है उन्होने यह भी बताया कि प्रत्येक चरण में गुणवत्ता परीक्षण आवश्यक होता है ताकि भारतीय उत्पाद मानकों के अनुरूप हो। विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला का भी भ्रमण किया। क्लब के सदस्यो को भ्रमण के दौरान संस्था की कम्प्यूटर साइंस की व्याख्याता श्रीमती वर्षा प्रजापति एवं अतिथि व्याख्याता श्रीमती पूजा खरे एवं हरगोविंद कुर्मी उनके साथ रहे। प्रभारी प्राचार्य श्री श्रीवास्तव ने बताया कि बीआईएस क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियो में मानकीकरण गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है।


Created On :   19 April 2026 5:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story