Panna News: महाविद्यालय में शिकागो उद्बोधन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

महाविद्यालय में शिकागो उद्बोधन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
  • प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना
  • शिकागो उद्बोधन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Panna News: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत दिनांक 11 सितम्बर 2025 को शिकागो उद्बोधन दिवस का आयोजन वसुधैव कुटुंबकम् और आत्मनिर्भर भारत की दिशा विषय पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी एवं संयोजक डॉ. बी.एन. जायसवाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। इस अवसर पर डॉ. सूरज पटेल, डॉ. पूनम तिवारी, डॉ. रुचिका वर्मा, डॉ. वरदानी प्रजापति, डॉ. पुष्पराज चौरसिया सहित अनेक प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्राचार्य डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विवेकानंद के आदर्शों से शक्ति लेकर ही युवा भारत को विश्व गुरू बना सकते हैं। मुख्य वक्ता डॉ. रुचिका वर्मा ने कहा कि शिकागो में स्वामी विवेकानंद का संदेश न केवल भारत की आध्यात्मिक धरोहर का उद्घोष था बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेम और सहिष्णुता का आव्हान भी था। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भरता, शिक्षा एवं नशामुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। डॉ. पूनम तिवारी ने आत्मानुशासन, नैतिकता एवं सेवाभाव को आत्मनिर्भर भारत का आधार बताया। डॉ. सूरज पटेल ने शिकागो उद्बोधन को भारतीय संस्कृति की विराटता का प्रतीक बताते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वरदानी प्रजापति एवं आभार प्रदर्शन डॉ. पुष्पराज चौरसिया ने किया। विद्यार्थियों को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Created On :   12 Sept 2025 12:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story