पन्ना: रामलखन द्विवेदी का दुखद निधन

रामलखन द्विवेदी का दुखद निधन
  • पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त
  • रामलखन द्विवेदी का दुखद निधन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए पन्ना के मेनका टॉकीज बेनीसागर मोहल्ला निवासी रामलखन द्विवेदी का जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। वह मूलत: ककरहटी के समीपी ग्राम समाना निवासी थे और काफी लंबे समय पुलित व यातायात विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ रहे हैं। वह भाजपा नेता रामकरण द्विवेदी के बडे पिताजी थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड गई उनके निधन पर शहर के गणमान्यजनों, पत्रकारों व समाजसेवियों सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े -मानव कल्याण हेतु कायस्थ समाज ने १५१ दीप प्रज्जवलित कर किया सुंदरकाण्ड पाठ

Created On :   11 April 2024 9:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story