शिव मंदिर में सजाई गई भगवान महाकाल की झांकी

शिव मंदिर में सजाई गई भगवान महाकाल की झांकी

डिजिटल डेस्क, मोहन्द्रा नि.प्र.। सावन मास के चलते सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहता है। स्थानीय लोग अपने-अपने तरीके से भगवान शिव की झाकियां सजाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी प्रकार कस्बा के अयोध्या मोहल्ला के शिव मंदिर में भगवान महाकाल स्वरूप देकर भगवान शिव को सजाया गया। भगवान के इस स्वरूप के दर्शन करने काफी भक्तगण पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। इस सुंदर झांकी का निर्माण शिक्षक पांडव कुमार विश्वकर्मा द्वारा किया गय है।

Created On :   2 Aug 2023 7:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story