- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- आचार संहिता लगते ही पवई पुलिस ने...
पवई: आचार संहिता लगते ही पवई पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। आगामी महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर 9 अक्टूबर से आचार संहिता लग चुकीं हैं जिसके मद्देनजर संपूर्ण जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जहां संपत्ति विरूपण अधिनियम की कार्यवाही की जा रही है वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में फ्लैग मार्च किया जा रहा है तथा वाहनों व अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी को लेकर पवई पुलिस ने एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुधीर बेगी, वन परिक्षेत्राधिकारी नीतेश पटेल, पुलिस व वन टीम ने नगर के बस स्टैंड, गांधी चौक, झंडा बाजार, मिलौनीगंज, करही चौराहा, नन्ही पवई में फ्लैग मार्च निकाला व धारा १४४ का पालन करने का संदेश दिया।
Created On :   11 Oct 2023 3:30 PM IST
Next Story












