Pune City News: पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान

पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान
  • पीछा कर लोहे के हथियार से किया हमला
  • इलाज के दौरान मौत
  • 18 वर्षीय युवक की सरेआम बेरहमी से हत्या

भास्कर न्यूज, पुणे। सिंहगढ़ रोड इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक वारदात सामने आई है। चार महीने पहले एक कैफे में हुए मामूली विवाद और थप्पड़ का बदला लेने के लिए तीन युवकों ने मिलकर 18 वर्षीय करण काशिद की लोहे के हथियारों से वार कर हत्या कर दी।

घटना सोमवार शाम करीब 5:15 बजे आनंदनगर स्थित अरविंद सोसायटी के पास हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी यश घोंगे, सिद्धांत जाधव और अथर्व मुदीराज ने करण का पीछा किया और 'क्या देख रहा है' की बात पर विवाद कर उस पर हमला बोल दिया। करण ने जान बचाने के लिए सोसायटी की ओर दौड़ लगाई, लेकिन आरोपियों ने उसे घेरकर सिर और पीठ पर घातक वार किए। गंभीर रूप से घायल करण की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने श्रेयस आमले की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Created On :   17 March 2026 4:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story