Pune City News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

भास्कर न्यूज, पिंपरी चिंचवड। पुणे-पौड रोड पर भुगाव के मातलवाड़ी फाटा इलाके में रविवार, 15 मार्च को दोपहर करीब साढ़े चार बजे एक भीषण सड़क हादसे में 42 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान केशव मोहन लांडगे (निवासी कोथरुड) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, केशव लांडगे अपनी मोटरसाइकिल से पौड रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मातलवाड़ी फाटा के पास तेज रफ्तार आयसर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि लांडगे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बावधन मार्शल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Created On :   16 March 2026 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story