Pune City News: कैब -रिक्शा चालकों की मनमानी से पुणेकरों को मिलेगी राहत ; 'भारत टैक्सी' सेवा मई से होगी शुरू

कैब -रिक्शा चालकों की मनमानी से पुणेकरों को मिलेगी राहत ; भारत टैक्सी सेवा मई से होगी शुरू
निश्चित किराया और पारदिर्शता

भास्कर न्यूज, पुणे। टैक्सी और रिक्शा चालकों की मनमानी तथा मनमाने किराए से परेशान पुणेकरों के लिए राहत भरी खबर है। देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' अब पुणे में शुरू होने जा रही है। पुणे आरटीओ के अनुसार, मई महीने तक पुणे की सड़कों पर भारत टैक्सी दौड़ने लगेगी। इससे यात्रियों को ओला और उबर जैसे निजी विकल्पों के मुकाबले सस्ता और विश्वसनीय विकल्प उपलब्ध होगा। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस सेवा का लाभ न केवल यात्रियों को मिलेगा, बल्कि चालकों को भी अधिक आय होगी। वर्तमान में यह सेवा गुजरात और दिल्ली में सफलतापूर्वक चल रही है।

निश्चित किराया और पारदिर्शता

आरटीओ अधिकारी के अनुसार, मिलने वाले कुल किराए का 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे चालकों को दिया जाएगा। पुणे में रिक्शा चालकों द्वारा मीटर से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों के बीच 'भारत टैक्सी' बड़ी राहत बनकर आएगी। गुजरात और दिल्ली के अनुभवों से स्पष्ट हुआ है कि यह सेवा अन्य एप्स की तुलना में 30 प्रतिशत तक सस्ती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें 'सर्ज प्राइजिंग' (भीड़ के समय किराया बढ़ना) का प्रावधान नहीं है, जिससे ट्रैफिक जाम या रात के समय भी किराया निश्चित और पारदर्शी रहेगा। आरटीओ अधिकारी स्वप्निल भोसले ने पुणे में इस सेवा को तत्काल शुरू करने के लिए पहल की है।

Created On :   21 March 2026 2:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story