- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- जिले के टमस नदी में नहाने के दौरान...
Rewa News: जिले के टमस नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की वजह से युवक डूबा
डिजिटल डेस्क,रीवा। जिले के टमस नदी में नहाने के दौरान एक युवक तेज बहाव की वजह से खुद को संभाल नहीं पाया और वह नदी में डूब गया। युवक के डूबने की जानकारी सामने आने के बाद सर्चिंग शुरू की गई लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
टमस नदी में डूबे युवक का नाम साहिल अंसारी पिता कमालुद्दीन अंसारी 18 वर्ष बताया गया है, जो मऊगंज जिले का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार खर्रा टोला निवासी साहिल रिश्तेदारी में चाकघाट आया था।
सोमवार की दोपहर साथियों के साथ वह टमस नदी गया था। जहां नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही एसडीईआरएफ की टीम ने सर्चिंग शुरू कर दी, लेकिन अंधेरा होने पर उसका पता नहीं चल पाया। मंगलवार की सुबह फिर सर्चिंग शुरू होगी।
Created On :   17 Aug 2026 9:22 PM IST
Next Story












