- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- फेक न्यूज की जगह नेक न्यूज़ को जगह...
Rewa news: फेक न्यूज की जगह नेक न्यूज़ को जगह मिले :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

डिजिटल न्यूज़ रीवा
एमसीयू के नवागत विद्यार्थियों के प्रबोधन के तीन दिवसीय आयोजन अभ्युदय-2026 का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रसिद्ध कलाकार पीयूष मिश्रा वर्चुअली किया गया। इस कार्यक्रम में एमसीयू के विद्यार्थी वर्चुअली जुड़े। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा फेक न्यूज़ के जमाने में नेक न्यूज़ वाले मीडिया कर्मी बनें। पत्रकारिता में सत्ता का विरोध ठीक है, लेकिन देश विरोध नहीं होना चाहिए। हमारे लिए न्यूज़ से ऊपर नेशन हो, देश हित को हम सर्वोपरि रखें। अध्यक्षता कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने की। गीतकार कवि प्रदीप का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने गीतों से स्वाधीनता की अलख जगाई, जिसके कारण वे अंग्रेजों के निशाने पर आए। हमारे साहित्यकारों ने अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया।
स्वागत भाषण में कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि युवाओं को नकारात्मकता से दूर रहना चाहिए। अपने इतिहास के किरदारों से सीखना चाहिए। इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम प्रणाम उदन्त मार्तण्ड पर केंद्रित पुस्तक दो सदी साक्षी है, विकल्प का विशेषांक मैं क्लासरूम और मंदिर की अर्थव्यवस्था पर केंद्रित पत्रिका इंडियन कलाईडोस्कोप का विमोचन किया गया।
Created On :   20 Aug 2026 4:08 PM IST












