- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- अन्तरविद्यालयीन भाषण प्रतियोगिता...
रीवा न्यूज: अन्तरविद्यालयीन भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न

डिजिटल डेस्क रीवा.विद्यालयीन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के 19 बच्चों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायन पवन मलिक डि .गवर्नर प्रथम रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में देवेन्द्र सिंह तथा लायन सज्जी जॉन पू डिस्ट्रिक्ट गवर्नर थे। बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए लायन मनोज्ञा सिंह, ला. लता आर्य, ला. वीरेंद्र आर्य, ला. सूर्य प्रकाश अग्निहोत्री, वी. ज्योति प्रधान डि. प्रेसिडेंट विशेष रूप से उपस्थित रहे। सबका स्वागत अध्यक्ष लायन दर्पणा स्वर्णकार ने किया। विषय की जानकारी लायन वीरेंद्र आर्य ने दी.
सभी बच्चों ने बडी़ कुशलता से अपनी बात रखी। जज के रूप में अर्चना गुप्ता प्रो. गर्ल्स हायर गर्ल्स कॉलेज रीवा सुनू जॉन सुरेंद्र सिंह एवं अजय पांडे उपस्थित थे. सभी पार्टिसिपेंट्स को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन लायन अर्चना श्रीवास्तव एवं लायन दिप्ति अग्निहोत्री ने किया. आभार लायन गायत्री गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लायन साथी नागरिक और विभिन्न विद्यालयों के बच्चे उपस्थित थे
Created On :   22 Aug 2026 4:52 PM IST












