- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- नदियों का जलस्तर घटा : मोहल्लों में...
Rewa news: नदियों का जलस्तर घटा : मोहल्लों में जल भराव की स्थिति

डिजिटल न्यूज़ रीवा
पिछले बुधवार की रात में हुई मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ के हालातो के बीच अब दूसरे दिन शुक्रवार को नदियों का जलस्तर तो धीरे-धीरे घट रहा है लेकिन शहर के अंदर अभी भी कई मोहल्लों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है. रीवा शहर के बगल से निकलने वाली बिछिया बिहार नदी का जलस्तर काफी घट चुका है तटीय इलाकों में जल भराव की स्थिति में कमी आई है. शुक्रवार की सुबह रीवा गोविंदगढ़ मार्ग खुलने से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है लेकिन शहर के कई मुख्य इलाके, बस्तियां और सरकारी दफ्तर पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। शहर के अंदर करहिया मंडी मार्ग शहर के महिला थाना, एसपी ऑफिस अमहिया झिरिया बस्ती रतहरा बस्ती पडरा कॉलोनी सहित 40 से अधिक स्थानों पर पानी दूसरे दिन भी भरा हुआ है।कई रिहाइशी कॉलोनियों और बस्तियों में पानी लोगों के घरों के अंदर तक घुस चुका है, जिससे खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासनिक स्तर पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है.प्रशासन की ओर से अब तक 4,000 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है और लगभग 3,000 लोगों को सुरक्षित 27 राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। नगर निगम की 15 से ज्यादा JCB मशीनें जल निकासी में जुटी हैं। रीवा किला में भी राहत शिविर बनाया गया है इस संबंध में पूर्व मंत्री महाराजा पुष्पराज सिंह ने बताया कि किला स्कूल के एक खंड को रहस्य वीर के रूप में व्यवस्थित किया गया है यह निर्णय रीवा शहर मे बाढ़ से परेशान जनता की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.लगातार बारिश से तराई अंचल की नदियां अभी भी उफान पर हैं. रीवा-सतना मार्ग सहित कई प्रमुख रास्ते और पुलिया पानी में डूबने के कारण बंद कर दिए गए हैं। रीवा सतना बाईपास में वाहनों के जाम की स्थिति बनी हुई है.
जनविश्वास शिविर स्थगित
हालात को देखते हुए प्रशासन ने त्योंथर तहसील में 21 अगस्त को होने वाला 'जनविश्वास शिविर' स्थगित कर दिया है और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी तरह कलेक्टर द्वारा 21 एवं 22 अगस्त को स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है.
रीवा से निपनिया मार्ग, रीवा से भटलो मार्ग, करहिया, कोस्टा, तमरा के स्कूलों की तरफ जाने वाले शिक्षक रास्ते में पढ़ने वाले छोटे-छोटे नाले या पुल के ऊपर से निकलने वाले पानी के कारण बाबा गण में समस्या बनी हुई है. इसके अतिरिक्त चारों तरफ ट्रक ऑटो एवं फोर व्हीलर वाहनों की भीड़ के कारण जाम लगा हुआ है
Created On :   21 Aug 2026 1:11 PM IST












