- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- ट्रांसफार्मर जला विद्युत सेवा बंद...
रीवा न्यूज: ट्रांसफार्मर जला विद्युत सेवा बंद पेयजल समस्या गंभीर

डिजिटल डेस्क रीवा.सिरमौर नगर के वार्ड क्रमांक 11 में बिजली का ट्रांसफर पिछले 48 घंटे से जला हुआ है. ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली की सुविधा से सैकड़ो घर वंचित हो गए हैं . जानकारी के अनुसार बिजली न मिलने के कारण लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां के लोग 2 दिनों से अंधेरे में रहने को विवश है. वहीं पेय जल समस्या भी लोगों के सामने निर्मित हो गई है. बिजली न मिलने के कारण अब लोगों के सामने मूलभूत समस्याएं निर्मित हो चुकी हैं. क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इसकी जानकारी विभाग को होने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी की लगातार उदासीनता एवं लापरवाही के चलते अब तक ट्रांसफार्मर बदलने एवं नया ट्रांसफार्मर लगवाने के संबंध में किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना होना कई सवालों को जन्म दे रहा है. स्थानीय निवासियों ने बताया की जले हुए ट्रांसफार्मर के संबंध में जब भी बिजली विभाग के कर्मचारियों से चर्चा की गई उनके द्वारा लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है जिसके चलते लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोगों का कहना है कि यदि तत्काल समस्या का निदान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन हो सकता है जिसकी जवाबदारी बिजली विभाग सहित शासन प्रशासन की होगी.
Created On :   22 Aug 2026 5:50 PM IST












