रीवा न्यूज: कृषि महाविद्यालय में व्याख्यानमाला प्रारंभ

कृषि महाविद्यालय में व्याख्यानमाला प्रारंभ
मानव नैतिकता मूल्य, गति प्रजनन एवं अर्थशास्त्र के सिद्धांतों पर व्याख्यान दिया गया।

डिजिटल डेस्क रीवा।

कृषि महाविद्यालय रीवा में 5 से 9 अक्टूबर तक पांच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला शुरू हुई। जेएनकेवीवी जबलपुर के 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर युवा वैज्ञानिकों और पीजी छात्रों के शैक्षणिक उन्नयन के लिए कृषि महाविद्यालय में 63वें स्थापना दिवस व्याख्यान श्रृंखला शुरू हुई। इस संबंध में डॉ. एसएम कुरुमवंशी एवं डॉ. नम्रता द्विवेदी तथा डॉ. आदित्य श्रीवास्तव द्वारा डीन डॉ. एसके त्रिपाठी एवं अनुभाग प्रमुख डॉ. बीएम मौर्य, डॉ. एके पांडे, डॉ. आरपी जोशी, डॉ. वीके सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. राधा सिंह, डॉ. मनीषा द्विवेदी, डॉ. जीडी शर्मा, डॉ. एके गिरि, डॉ. प्रदीप मिश्रा एवं अन्य स्टाफ सदस्यों डॉ. शिवानी तिवारी डॉ. सूरज सोनी, डाॅ. रवेंद्र कुशवाहा, डॉ. सुधांशु पांडे, इंआर. अभिषेक सोनी एवं स्नातकोत्तर छात्र की उपस्थिति में मानव नैतिकता मूल्य, गति प्रजनन एवं अर्थशास्त्र के सिद्धांतों पर व्याख्यान दिया गया।


Created On :   7 Oct 2026 4:40 PM IST

Tags

Next Story