- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- पानी के डिब्बे में कोरेक्स रख कर...
Rewa News: पानी के डिब्बे में कोरेक्स रख कर घूम-घूम कर बेचने वाला गिरफ्तार

Rewa News: अमहिया पुलिस ने कोरेक्स बिक्री करने वाले एक ऐसे युवक को पकड़ा है, जो नए तरीके से इस अवैध कारोबार को कर रहा था। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि नरेंद्र नगर में एक व्यक्ति पानी के डिब्बे में कोरेक्स रख कर ग्राहक तलाश रहा है। पुलिया के पास एक युवक के बैठे होने की सूचना पर तत्काल ही पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया। युवक को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास मौजूद पानी के डिब्बे में 16 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद हुई। जिस पर उसे गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। आरोपी मयंक मिश्रा उर्फ अमन गौतम पिता कृष्ण कुमार गौतम 24 वर्ष निवासी सुंदर नगर बोदाबाग थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
Created On :   2 July 2026 6:05 PM IST












