Rewa News: कुएं में कूदा युवक, रेस्क्यू कर एक घंटे मे निकाला, सिर पर चोट आने से अस्पताल में कराया भर्ती

कुएं में कूदा युवक, रेस्क्यू कर एक घंटे मे निकाला, सिर पर चोट आने से अस्पताल में कराया भर्ती
मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी गांव में बुधवार की दोपहर एक युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Rewa News: मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी गांव में बुधवार की दोपहर एक युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू कर लगभग एक घंटे में उसे कुएं से बाहर निकाल लिया। युवक के सिर पर चोट आई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पहाड़ी गांव में दुर्गेश केशरवानी 38 वर्ष के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से युवक को कुएं से बाहर निकाला। जिसे तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

कम पानी से बची जान

बताते हैं कि कुएं में पानी कम होने से उसकी जान बच गई। हालांकि सिर पर चोट आई है। इस घटना को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई है कि घरेलू विवाद से आहत होकर उसने कुएं में छलांग लगाई है। पुलिस का कहना है कि हमारा प्रयास सबसे पहले युवक की जान बचाना था। इस घटना की जांच की जाएगी।

Created On :   2 July 2026 6:03 PM IST

Tags

Next Story