रीवा न्यूज: नशीली कैप्सूल बेचने वाला गिरफ्तार

नशीली कैप्सूल बेचने वाला गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से नशे के लिए उपयोग होने वाली कैप्सूल के 56 पत्ते बरामद किए गए हैं


डिजिटल न्यूज रीवा| रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने एक युवक को नशीली कैप्सूल बेचने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से नशे के लिए उपयोग होने वाली कैप्सूल के 56 पत्ते बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को पहड़िया गांव में आरोपी दीपक तिवारी पिता नंदनी प्रसाद 22 वर्ष के कब्जे से नशीली कैप्सूल बरामद होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से मिले 56 पत्तो में 448 नग कैप्सूल थी। जिसकी कीमत 4 हजार 188 रुपए है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।


Created On :   18 July 2026 12:31 PM IST

Tags

Next Story