नाती के हाथों बाबा की हत्या, दादी घायल

नाती के हाथों बाबा की हत्या, दादी घायल
घर में उत्पात मचाने पर समझाना पड़ा महंगा

डिजिटल न्यूज रीवा।

घर में उत्पात मचा रहे युवक को जब वृद्ध बाबा और दादी ने समझाने का प्रयास किया तो वह उन पर ही टूट गया। बबूल की लकड़ी से दोनों को इतना पीटा कि बाबा की जान चली गई, वहीं दादी का इलाज चल रहा है। जिले के पनवार क्षेत्र में हुई इस घटना पर पुलिस ने आरोपी नाती को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी कंहैया सिंह बघेल ने बताया कि ग्राम चौर पांडेन टोला निवासी नंदलाल कोल 75 वर्ष की नाती शिवम उर्फ शिब्बू पिता कैलाश 25 वर्ष ने हत्या कर दी है। आरोपी के बारे में बताया गया है कि बुधवार को वह नशे की हालत में घर आया और पत्नी से विवाद करने लगा। इसके साथ ही घर का सामान तोड़ने लगा। यह देखकर वृद्ध बाबा और दादी उसे समझाने आए। लेकिन उसने उन दोनों के साथ ही मारपीट कर दी। आरोपी ने बबूल की लकड़ी से दोनों को पीटा, जिससे वे गिर गए। दोनों को घायल होने पर इलाज के लिए जवा अस्पताल भेजा गया। जहां से हालत गंभीर होने पर एसजीएमएच भेजा गया। गंभीर चोट होने की वजह से वृद्ध बाबा की इस घटना में मौत हो गई।

जेल पहुंचा आरोपी

पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिर तार कर लिया गया। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, गुरुवार को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के लोगों को सुपुर्द किया गया।


Created On :   17 July 2026 1:32 PM IST

Tags

Next Story