रीवा न्यूज: रीवा में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

रीवा में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार
​पुलिस ने दो शातिर सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 चमचमाती सील-पैक पिस्तौलें जब्त की हैं। जिन्दा कारतूस भी जब्त हुए हैं।

डिजिटल न्यूज ​रीवा। पुलिस ने विंध्य क्षेत्र में दहशत फैलाने की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए अब तक का सबसे बड़ा हथियारों का जखीरा बरामद किया है। आईजी गौरव राजपूत को मिली सटीक सूचना पर एसपी डॉ. गुरकरन के निर्देशन में पुलिस ने ताबड़तोड़ घेराबंदी की। इस बड़ी कार्रवाई को सीएसपी ऋतु उपाध्याय, चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला, सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह और साइबर सेल प्रभारी मृगेंद्र सिंह की टीम ने अंजाम दिया। इस मामले में जिले की चोरहटा थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।

8 सील पैक पिस्टल जब्त

​पुलिस ने दो शातिर सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 चमचमाती सील-पैक पिस्तौलें जब्त की हैं। जिन्दा कारतूस भी जब्त हुए हैं।

इंदौर से जुड़े हैं नेटवर्क

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार का नेटवर्क सीधे इंदौर से जुड़ा हुआ है। नशे के सौदागरों के बाद पुलिस का यह हथियार तस्करों पर बड़ा प्रहार है। चोरहटा थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से फिलहाल गिरोह के अन्य नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।


Created On :   20 July 2026 2:36 PM IST

Tags

Next Story