Rewa news: फरार हत्या के आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित

फरार हत्या के आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित
मनगवां थाना पुलिस ने जारी किया पोस्टर

डिजिटल न्यूज़ रीवा

रीवा जिले के मनगवां थाना पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपी का पोस्टर जारी कर आमजन से उसकी सूचना देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, थाना मनगवां के अपराध क्रमांक 106/22 में आरोपी अंकुर सिंह उर्फ पल्लव सिंह, पिता दीपेन्द्र सिंह उर्फ डिम्पल सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी पथरहा, चौकी रघुनाथगंज, थाना मनगवां, जिला रीवा लंबे समय से फरार है।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता/दंड संहिता की धारा 302, 307, 336, 294, 323, 427 एवं 506 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

संपर्क नंबर: चौकी प्रभारी, रघुनाथगंज: 6260500133

थाना प्रभारी, मनगवां: 7477053577 कंट्रोल रूम, रीवा: 7049122399 जारी किया गया है

Created On :   21 July 2026 6:25 PM IST

Tags

Next Story